रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, ऑटो के उड़े परखच्चे—दो की मौत, 5 गंभीर, रिपोर्ट बी के दीक्षित

एटा बिग ब्रेकिंग

 

रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, ऑटो के उड़े परखच्चे—दो की मौत, 5 गंभीर!

 

अलीगंज रोड पर जैथरा के परौली सुहागपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।

 

तेज टक्कर के बाद ऑटो पलटा, मौके पर मची चीख-पुकार।

 

हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

सूचना मिलते ही सीओ अलीगंज राजेश सिंह और जैथरा थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी जैथरा पहुंचाया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

 

भीषण हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई।

 

Leave a Comment