*अपराधियों के पक्ष में हवा बनाने को चले अपराधी ?*
जनपद एटा के कस्बा जैथरा में दहशत और आतंक का पर्याय बने आलोक व उसके गैंग के पक्ष में हवा बनाने के लिए दूसरे अपराधी सोशल मीडिया पर पोस्ट रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि जैथरा नगर व क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर अपराधी के पक्ष में हवा बनाने का कुत्सित प्रयास कर योगी सरकार के सुशासन पर बट्टा लगाने वाले शायद भूल रहे हैं कि वह खुद एक अपराधी हैं।
*सर्व समाज कर रहा अपराधियों की भर्त्सना*
आलोक गैंग से पीड़ित लोगों के साथ समाज का हर व्यक्ति खड़ा है। अगर चंद अपराधियों को छोड़ दिया जाए, तो सवर्ण समाज से लेकर समाज का हर वर्ग इन पीड़ितों के साथ खड़ा है
और अपराधियों की भर्त्सना कर रहा है l इनके आतंक से पूरा नगर परेशान है।
अपराधियों का समर्थन करने वाले वही लोग हैं जो स्वयं अपराधी हैं जिन पर स्वयं थोक के हिसाब से मुकदमे दर्ज हैं l
*अपराधी प्रवृत्ति के लोग ही उठा रहे पुलिस पर सवाल, आमजन नहीं कर रहे स्वीकार*
आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर जैथरा में दहशत और आतंक का पर्याय बन चुके आलोक और उसके गुर्गों को समर्थन देने और समाज से समर्थन दिलवाने का ठेका लेकर कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन वह यह भूल रहे हैं कि यह पब्लिक है सब जानती है , कोई नहीं भूला है कि यह वही गुंडा आलोक है, जिसने वर्ष 2025 में अपने गैंग के साथ लगातार दो दिन कस्बा जैथरा में बस स्टैंड पर सड़क पर खुलेआम लगभग 24 राउंड फायर कर आमजन में दहशत फैलाई थी l उस समय रोड भगदड़ मच गई थी। राहगीर एवं स्थानीय लोग अपनी-अपनी जान बचाने को इधर-उधर छिप रहे थे। इससे पहले 2023 में भी इसके गैंग ने फायरिंग कर आतंक मचाया था। फिर इस गुंडे का समर्थन क्यों किया जा रहा है ?
*यह योगीराज है नहीं बख़्शा जाएगा कोई गुंडा*
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार में अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाती है , जिससे बचाना किसी भी अपराधी के लिए संभव नहीं लगता l अपराधियों को बचाने के लिए दूसरे अपराधी जितनी चाहे सोशल मीडिया पोस्ट कर लें लेकिन योगी सरकार में अपराधियों का निपटारा तो होकर रहेगा l
*आमजन कर रहे पुलिस की प्रशंसा , चाहते हैं गुंडो से निजात*
कस्बा जैथरा और इसके आसपास की जनता इन गुंडों के आतंक से काफी परेशान और दहशत में है। इनके आतंक से नगर के लोगों का जीना कठिन हो गया है। गुंडा आलोक के गैंग में उसके परिवार के सदस्यों के साथ ही बाहरी लोग भी सदस्य हैं। गैंग सरगना और उसके परिजन सदस्यों ने आपराधिक एवं गैर कानूनी कृत्यों से संपत्ति अर्जित की है। बुधवार को जैथरा पुलिस द्वारा अपराधियों पर की गई कानूनी कार्यवाही की नगर व क्षेत्र में भूरि – भूरि प्रशंसा हो रही है l जनता अब इन गुंडे और अपराधियों ने निजात चाह रही है।
*नाम न छापने की शर्त पर कस्बा जैथरा के कई लोगों ने बताया की आलोक चौहान और इसके गुर्गों ने वर्ष 2023 से पूरे कस्बे में अति उठाकर रख दी है l किसी पर हमला, तो किसी के साथ मारपीट कर देते हैं, किसी के ऊपर बीच बाजार फायरिंग कर देते हैं और अवैध शस्त्र बेचने के साथ ही अन्य गैर कानूनी कारोबार चलाते हैं। सिर्फ आपराधिक किस्म के लोग ही इनका समर्थन कर सकते हैं, सभ्य समाज का कोई भी व्यक्ति इनका पक्षधर नहीं है। चाहे वह किसी भी जाति- वर्ग या समाज का हो।*
*अपराधियों के समर्थन करने वालों के लिए सीधी बात-*
पिछले तीन-चार दिनों में जैथरा में जो घटनाक्रम हुआ है उस पर थाना पुलिस से लेकर पुलिस कप्तान एवं लखनऊ मुख्यालय तक की सीधी निगाह बनी हुई है l
सूत्रों बताते हैं कि जो लोग सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं,उनका भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है , हो सकता है कि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध जिलाबदर/गुंडाएक्ट जैसी कार्यवाही देखने को मिले और आम जनता में पुलिस प्रशासन की झूठी नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के चलते सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया जाए l ऐसी पोस्टों पर लाइक और कमेंट करने वालों पर भी तीखी निगाह बनी हुई है l
*बड़ा सवाल* – अपराधियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर लिखने वाले सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकते। उनका विश्वास तो सिर्फ नगर व क्षेत्र के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ते हुए कानून व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने में है। वह चाहते हैं कि नगर को आतंक की आग में झोंककर जरायम की दुनियां में उनकी बादशाहत कायम बनी रहे। ऐसे अपराधियों पर पुलिस क्या कार्यवाही करेगी, इस पर हमारी निगाह बनी हुई है l
*पवन चतुर्वेदी*
जिलाध्यक्ष
प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट्स
एसोसिएशन
एटा








