भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )का बड़ा फैसला: सुरेश प्रसाद गुप्ता बने चंदौली के नए जिलाध्यक्ष, 2027 की नई कार्यकारिणी का गठन

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )का बड़ा फैसला: सुरेश प्रसाद गुप्ता बने चंदौली के नए जिलाध्यक्ष, 2027 की नई कार्यकारिणी का गठन;*

 

 

नई दिल्ली/उत्तर प्रदेश): भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी ने संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय नेतृत्व एवं राज्य कार्यकारिणी की सर्वसम्मति और दिशा-निर्देशों के आधार पर चंदौली जनपद की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया है। पुराने सदस्य अगर सक्रिय होंगे तो उन्हें भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी इस नई संरचना के तहत ग्राम रेवसां (जन्सो की मड़ई), जिला चंदौली निवासी सुरेश प्रसाद गुप्ता (पिता: श्री मुराहू राम) को जिलाध्यक्ष चंदौली (उत्तर प्रदेश) के पद पर मनोनीत किया गया है।

शीर्ष नेतृत्व की सहमति से ली गई महत्वपूर्ण निर्णय,

यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की केंद्रीय एवं प्रांतीय इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आपसी सहमति एवं दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस मनोनयन में केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, संस्थापक मंडल के प्रतिनिधि व राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन मिथिलेश कुमार मौर्य, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत साहू, कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ , राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अभिषेक शर्मा शास्त्री,राष्ट्रीय महासचिव विशाल तिवारी,  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय सचिव प्रताप चौबे, और उत्तर प्रदेश के राज्य चेयरमैन कमल कुमार मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन एवं समर्थन रहा।

इन शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा भव पाठक तथा चंदौली जिला चेयरमैन सचिन कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर सुरेश प्रसाद गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

नए दायित्व और संगठन का संकल्प,

सुरेश प्रसाद गुप्ता को जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपने के साथ ही जनपद में संगठन की साख को और मजबूत करने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और मीडिया क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

“सुरेश प्रसाद गुप्ता की कार्यकुशलता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में चंदौली में भारतीय मीडिया फाउंडेशन एक नई ऊंचाई को छुएगा और पत्रकारों व समाज के न्याय के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा।”

— उत्तर प्रदेश प्रांतीय नेतृत्व

कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर

सुरेश प्रसाद गुप्ता की इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही ग्राम रेवसां सहित पूरे चंदौली जनपद में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय पत्रकारों, संगठन के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनका कार्यकाल ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा रहेगा।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्युक्त जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा:

“मैं भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया। मैं अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और चंदौली जनपद में मीडिया साथियों के हक के लिए सदैव अग्रसर रहूंगा।”

Leave a Comment