डॉ. एन. एन. तिवारी ‘भारत भूषण सम्मान 2026’ से सम्मानितBMF News

*डॉ. एन. एन. तिवारी ‘भारत भूषण सम्मान 2026’ से सम्मानित*

 

 

 

*नई दिल्ली:*

समाज सेवा, शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी, शिक्षाविद एवं ‘श्री डीएसपी फिल्म प्रोडक्शन’ (SHRI DSP FILM PRODUCTION) के संस्थापक व निदेशक डॉ. एन. एन. तिवारी को प्रतिष्ठित ‘भारत भूषण सम्मान 2026’ से नवाजा गया है। यह सम्मान भारत गौरव फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. तिवारी को यह प्रतिष्ठापूर्ण प्रमाण पत्र समाज कल्याण, शैक्षिक सशक्तिकरण तथा मीडिया एवं फिल्म क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरणादायक प्रयासों के लिए दिया गया है।

प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉ. एन. एन. तिवारी की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, रचनात्मक नेतृत्व और सामाजिक बदलाव की भावना ने अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में उनका यह उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण योगदान अत्यंत सराहनीय है।

इस अवसर पर भारत गौरव फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष राघवेंद्र त्रिपाठी के हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र के साथ ही संस्था की ओर से डॉ. तिवारी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाज सेवा के प्रयासों की सराहना की गई।

Leave a Comment