साइबर जागरूकता अभियान — डिजिटल सुरक्षा की ओर एटा पुलिस का कदम, रिपोर्ट इस्लाम खान

 

 

*साइबर जागरूकता अभियान — डिजिटल सुरक्षा की ओर एटा पुलिस का कदम*

 

*एटा :- साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं और लोगो को साइबर अपराधों के बारे मे किया गया सजग व जागरूक।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान, लोगो को साइबर अपराधों के बारे मे किया गया सजग व जागरूक। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों/स्कूल, कॉलेजों में छात्र छात्राओं तथा बाजारों व ग्राम सभाओं में जाकर आमजन को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों — जैसे फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, OTP, बैंक विवरण, या पासवर्ड साझा न करें।

साथ ही, साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नम्बर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

 

जनपदीय पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी साइबर अपराध से बचने हेतु जागरूक करें।

 

*⏩ साइबर जागरूकता के नियम ⏩*

1. किसी परिचित की आवाज से आनलाइन उधार रुपए मांगे जाये तो पहले परिचित को कॉल करके पुष्टि कर ले।

2. सरकारी अधिकारी/कर्मचारी बनकर स्थानातरंण के नाम पर घरेलू सामान सस्ते में बेचने का ऑफर दे तो बहकावे में ना आये।

3. सोशल मीडिया एवं अनजाने लिंक के माध्यम से भेजे गये फर्जी या अनजान ट्रेडिग एप में निवेश करने से बचे।

4. ऑनलाइन भुगतान करने के लिए UPI पिन की आवश्यकता होती है, भुगतान प्राप्त करने के लिए नही।

5. कार्ड नम्बर, वैधता तिथि, सीवीवी तथा ओटीपी नम्बर किसी के साथ साझा न करे।

6. सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या तस्वीर को पोस्ट या फारवर्ड करने से पहले उसकी सच्चाई अवश्य जांच ले, बिना पुष्टि किए ऐसी चीजे साझा ना करे।

7. अपना बैंक खाता किसी को कमीशन के लालच में न दे, यदि आपका खाता अवैध लेन देने के लिए उपयोग किया जाता है तो आप कानून कार्यवाही के घेरे में आ सकते है।

8. विदेश में नौकरी के नाम पर ऑनलाइन फेक जॉब ऑफर से सावधान रहे।

9. बीमा के नाम पर लोन/सब्सिडी आदि के लिए आए किसी भी अनजान लिंक को न खोले।

10. अनजान नम्बर से आयी DOCUMENT आदि पर कही भी APK/apk लिखा होता है तो डाउनलोड न करे।

11. “डिजिटल अरेस्ट” नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नही है। पुलिस या कोई भी अन्य संस्था कभी भी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नही करती।

👉 “सावधानी ही सुरक्षा है — सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है।”

Leave a Comment