लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोग घायल
पीड़ित परिवार को मुआवज दे प्रशासन — सौली भईया
लगातार हो रही बारिश के कारण सिरसागंज तहसील के थाना नगला खंगर गांव परिहार मऊ में पुराने कमजोर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के हरिओम सविता उनकी पत्नी मधु सविता और ग्यारह,नौ, सात,चार वर्ष के बेटों सहित छह लोग घायल हो गए जिन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जिसमें हरिओम सविता उनके 11 वर्षीय बेटे की हालत ज्यादा गंभीर है जिन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है
मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली प्रदेश सचिव श्री मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान जिला उपाध्यक्ष श्री रघुराज सविता डॉ मुजाहिद खान विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेश शंखवार सचिव रोहित नंदवंशी ने पीड़ित परिवार का हाल जाना
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपना गुजारा कर रहा था
अब मकान भी रहने लायक नहीं रहा और परिवार के सभी लोग घायल है उनके पास इलाज कराने के लिए पैसा नहीं है समाज के कुछ लोगों की मदद से काम चल रहा है इसलिए प्रशासन पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करे ऐसी मांग उन्होंने की है








