हादसे में माता-पिता, बेटा, बहू और दो मासूम बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई, BMFNEWS

प्रतापगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। लगातार हो रही भारी बारिश ने एक पूरे परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं।नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में करीब 100 साल पुराना मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार के सात सदस्य एसी कमरे में सो रहे थे। देखते ही देखते कमरा मलबे में तब्दील हो गया और सभी उसके नीचे दब गए।

 

इस दर्दनाक हादसे में माता-पिता, बेटा, बहू और दो मासूम बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीम ने घंटों तक मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला।लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से जर्जर और पुराने मकानों में रहने से बचने की अपील की है।

 

Leave a Comment