हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा” अभियान को लेकर एटा में जिला कार्यशाला संपन्न, 10 से 15 अगस्त तक चलेगा वृहद अभियान, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*”हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा” अभियान को लेकर एटा में जिला कार्यशाला संपन्न, 10 से 15 अगस्त तक चलेगा वृहद अभियान***

 

एटा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर संपूर्ण देश में राष्ट्रभक्ति का अलख जगाने वाले “हर घर तिरंगा” एवं “तिरंगा यात्रा” अभियान की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी एटा द्वारा भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान के सफल संचालन, रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश नेतृत्व तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी एवं संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल जी के निर्देशानुसार 11 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस जन-आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और हर नागरिक को इससे जोड़ें।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जनपद एटा के प्रत्येक मंडल, वार्ड और गांव-गांव तक तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की अग्रणी भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला व मंडल स्तर पर टोली (संयोजक एवं सह-संयोजक) का गठन कर लिया गया है।

 

अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम:

10 से 12 अगस्त (तिरंगा यात्रा): प्रत्येक मंडल एवं नगरों के वार्ड स्तर पर 1 से 2 किलोमीटर की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्राएं शहीद स्मारकों से प्रारंभ होकर प्रमुख स्थलों से गुजरेंगी।

12 से 14 अगस्त (स्वच्छता अभियान): स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, महापुरुषों व वीरों की प्रतिमाओं के आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जाएगा।

13 से 15 अगस्त (हर घर तिरंगा): जिले के प्रत्येक घर, दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन के सहयोग से तिरंगा फहराया जाएगा। ध्वजारोहण बच्चों के हाथों कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।

वीर शहीदों व सैनिकों के परिजनों का सम्मान: प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों, अमर शहीदों और देश सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

14 अगस्त (विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस): देश के विभाजन की त्रासदी की स्मृति में मौन जुलूस का आयोजन किया जाएगा तथा जिला स्तर पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

डिजिटल सहभागिता: नागरिक तिरंगा फहराते हुए अपनी फोटो व सेल्फी ‘नमो ऐप’, ‘सरल पोर्टल’ एवं सोशल मीडिया पर #हर_घर_तिरंगा तथा #तिरंगा_यात्रा हैशटैग के साथ साझा करेंगे। बैठक का संचालन अभियान के संयोजक और जिला उपाध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह कश्यप ने किया

 

आज इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप जैन, डी सी वी अध्यक्ष प्रत्येन्द्र पाल सिंह, महेश पाल सिंह चेयरमैन आवागढ़, सचिन उपाध्याय, पम्मी ठाकुर, अविनाश शर्मा रामू, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, पीयूष शाक्य, जितेंद्र दिवाकर, राहुल गुप्ता, अखिलेश सिंह राठौर, नीलम चौहान, बबिता दिवाकर, विनीत भारद्वाज, कुशल खितौलिया, अभिषेक गोपाल शर्मा, शिशुपाल सिंह, राधेश्याम धनगर, गजेन्द्र शर्मा, नितिन गुप्ता, अर्जुन शाक्य, राजीव चौहान, प्रदीप वर्मा, राजेश वर्मा, रमेश श्योराई, विजय मिश्रा, सतेंद्र सिंह जादौन, दुलारे सिंह भदौरिया, रामविलास राजपूत, धीरेंद्र सिंह, नवीन राजपूत, प्रवीण शर्मा, अंशुल चौहान, बृजेश गुप्ता, सतीश वर्मा, कौशिक राजपूत, अतुल सिकरवार, नीलम प्रजापति, अर्चना सक्सेना डोली, देवेंद्र भदोरिया, विनीत वर्मा, विशाल वाल्मीकि, विमल पांडेय, वेदप्रकाश यादव, मंजू वर्मा,धर्मेंद्र दिवाकर, राजीव चौहान सहित सभी वरिष्ठ नेतागण और पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment