WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पिता ने बेटी का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, मां-भाई फरार, लव मैरिज करने से नाराज था परिवार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पिता ने बेटी का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, मां-भाई फरार, लव मैरिज करने से नाराज था परिवार*

 

आगरा। आगरा के जैतपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। परिवार की इच्छा के विरुद्ध कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। घटना के बाद से मां और भाई घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के नटहौली गांव की है। यहां विमल राय पिछले करीब 15 वर्षों से किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। परिवार में पत्नी सीता, बेटा अंकुश और बेटी अंकिता थे। बताया गया कि अंकिता ने करीब चार महीने पहले गांव के ही रहने वाले अमित पचौरी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। अमित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात है।

जानकारी के अनुसार अंकिता और अमित एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने परिवार की सहमति के बिना कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस विवाह से युवती का परिवार नाराज था। हालांकि शादी के बाद भी अंकिता अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था। बीती रात पड़ोसियों ने घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो कमरे में अंकिता का शव पड़ा मिला। वहीं पिता विमल राय शव के पास बैठा मिला। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान घर में मां और भाई मौजूद नहीं मिले। दोनों घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता विमल राय ने स्वीकार किया कि उसने ही बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या की है। उसने पुलिस को बताया कि बेटी द्वारा परिवार की इच्छा के विरुद्ध गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज करने से वह बेहद नाराज था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार मां और भाई की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की साजिश में अन्य परिजनों की कोई भूमिका थी या नहीं।

यह घटना एक बार फिर तथाकथित ‘ऑनर किलिंग’ की भयावह मानसिकता को उजागर करती है, जहां परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर बेटी की जिंदगी छीन ली गई।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment