रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (सोनभद्र)
- ➤ थाना बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम को मिली बड़ी सफलता
➤ 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
➤ तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद
बभनी (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा तस्करों एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02.08.2026 को थाना बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध गांजा तस्करी से संबंधित अभियुक्त क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत *आदिवासी आश्रम के पास चेकिंग* की जा रही थी। इसी दौरान समय करीब 18.39 बजे एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 50 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
• कृत कार्यवाही-
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बभनी पर मु0अ0सं0-174/2026, धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन को कब्जे पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
• पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पवन पाल पुत्र अवध नारायण पाल, निवासी गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 28 वर्ष बताया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज एवं कौशाम्बी सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
• गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
पवन पाल पुत्र अवध नारायण पाल
निवासी- गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी।
उम्र- करीब 28 वर्ष।
• बरामदगी का विवरण-
50 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा।
एक अदद पीकअप वाहन संख्या- UP73AT0265।
• गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह – प्रभारी एएनटीएफ गाजीपुर मय टीम।
2. उ0नि0 मक्खन लाल – थाना बभनी, जनपद सोनभद्र मय टीम।
सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।








