भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) ने वाराणसी के जिला अध्यक्ष पद पर मोहम्मद यूसुफ खान को किया नियुक्त, रिपोर्ट सिम्मी भाटी

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) ने वाराणसी के जिला अध्यक्ष पद पर मोहम्मद यूसुफ खान को किया नियुक्त*

 

नई दिल्ली।

 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से वाराणसी जिले के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

 

संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नियर ग्लेन हिल स्कूल, मड़ुआडीह बाजार, वाराणसी निवासी मोहम्मद यूसुफ खान, पुत्र मोहम्मद हफिज खान को भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल), के वाराणसी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

यह घोषणा भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के तत्वावधान में की गई। यूनियन के केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत साहू और कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि संगठन हित और पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखते हुए वाराणसी जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि मोहम्मद यूसुफ खान अपने अनुभव और सक्रियता से जिले में पत्रकारों को एकजुट करेंगे, उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे और भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

 

नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिला भर के पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों ने मोहम्मद यूसुफ खान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मोहम्मद यूसुफ खान ने इस अवसर पर कहा कि वे केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वाराणसी में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment