सेना में धर्म शिक्षक (RT JCO) बने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र शुभम मिश्र: मिर्जापुर के लाल ने गाड़ा सफलता का परचम: BMFNEWS

*सेना में धर्म शिक्षक (RT JCO) बने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र शुभम मिश्र: मिर्जापुर के लाल ने गाड़ा सफलता का परचम:*

 

 

मिर्जापुर / वाराणसी:

 

जनपद मिर्जापुर के ग्राम खरिहट कलां निवासी श्री रविन्द्र प्रसाद मिश्र के सुपुत्र शुभम मिश्र का चयन भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (RT JCO) के पद पर हुआ है। शुभम की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके गांव, परिजनों, रिश्तेदारों और संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा हर तरफ हर्षोल्लास का माहौल है।

*संघर्ष, निष्ठा और निरंतरता की मिसाल:*

शुभम मिश्र बचपन से ही बेहद कर्मठ, राष्ट्रनिष्ठा से ओत-प्रोत, सामाजिक कार्यों के प्रति संवेदनशील और अनुशासित रहे हैं। प्रारंभिक अवस्था से ही कठिन संघर्षों का मुस्कुराकर सामना करते हुए उन्होंने अपनी लगन और अथक परिश्रम के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए।

उन्होंने बी.एड., एन.सी.सी. (NCC), डिप्लोमा तथा उच्च शिक्षा में स्नातक (UG) व परास्नातक (PG) की उपाधि देश के प्रतिष्ठित संस्थान काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से प्राप्त की। वर्तमान में वह चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय से अपनी पीएचडी (PhD) का शोध कार्य पूर्ण कर रहे हैं।

*संस्कृत जगत और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत:*

शुभम का यह चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे संस्कृत जगत और युवा पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि यदि मन में दृढ़ संकल्प, अनुशासन और ईमानदारी से प्रयास करने का जज्बा हो, तो बड़ी से बड़ी और कठिन से कठिन राह भी आसान हो जाती है।

*सफलता का श्रेय ईश्वर और गुरुजनों को:*

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय शुभम ने बाबा विश्वनाथ एवं मां विंध्यवासिनी के असीम आशीर्वाद के साथ-साथ अपनी पूज्य माता श्रीमती सरोज मिश्रा, पिता श्री रविन्द्र प्रसाद मिश्र, अग्रज श्री आलोक मिश्र, बड़े पिता श्री नागेन्द्र प्रसाद मिश्र, चाचा श्री योगेन्द्र प्रसाद मिश्र व श्री सुरेश मिश्र, अपने समस्त गुरुजनों और इष्ट-मित्रों को दिया है।

*शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं;*

“सूरज की तरह चमकती रहे आपकी सफलता,

देश की सेवा में सदैव लहराए आपका परचम!”

शुभम मिश्र जी को भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर के गरिमामय पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

आपकी यह निष्ठा, कड़ी मेहनत और राष्ट्र सेवा का जज्बा युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जीवन में सफलता के नए शिखरों को छुएं और भारतीय सेना में रहते हुए देश का नाम रोशन करें।

*आपके उज्ज्वल, समृद्ध एवं यशस्वी भविष्य की कोटि-कोटि मंगलकामनाएं!*

Leave a Comment