एटा में गरजे पूर्व एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, सरकार पर एक के बाद एक सियासी प्रहार, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा बिग ब्रेकिंग

 

एटा में गरजे पूर्व एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, सरकार पर एक के बाद एक सियासी प्रहार।

 

यूजीसी, जनहित और कई राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर बोला तीखा हमला।

 

राम मंदिर चंदा मामले का जिक्र करते हुए सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा— “जो राम के नहीं हुए, वे जनता के क्या होंगे।”

 

धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर भी उठाए सवाल, आरोप लगाया कि धर्म की आड़ में राजनीति की जा रही है।

 

बड़ा ऐलान— राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उतरेगा।

 

पार्टी में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन जारी।

 

अलंकार अग्निहोत्री का दावा— “सत्ता हिंदू-मुस्लिम की राजनीति में उलझाकर जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है।”

 

कहा— “जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, संघर्ष लगातार जारी रहेगा।”

 

पूर्व एसडीएम के तीखे बयानों और 2027 चुनावी ऐलान से एटा की राजनीति में बढ़ी हलचल, बयान बना चर्चा का बड़ा विषय।

 

 

Leave a Comment