कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट – सुनील गुप्ता
नोएडा गौतम बुध नगर।
कंसोर्टियम गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को प्रिंटर भेंट किया गया । अर्चना पांडेय सहायक अध्यापक के पृथक प्रयासों द्वारा प्रिंटर विद्यालय में भेंट किया गया। विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या श्री मंजुलता जी ने कंसोर्टियम गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार का सहयोग विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में कंसोर्टियम गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ पीपल ऑफिसर विक्रांत कौशल एवं वरिष्ठ कार्यकारी गुलशन कुमार उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से अशोक यादव रश्मि सील अनुपमा प्रगति रानी नीरू यादव प्रतिभा सिंह रितु शर्मा सतवीर यादव एवं अर्चना पांडेय तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कंसोर्टियम गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड सदैव बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। गौरव भगत के नेतृत्व में वर्ष 1999में स्थापित यह कंपनी इस विचार के साथ कार्य करती है कि समाज में शिक्षा का दायित्व केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक जिम्मेदार संस्था और संगठन का भी है।
इस अवसर पर विक्रांत कौशल ने कहा हम शिक्षा और समाज के विकास के लिए इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। भविष्य में भी हम ऐसे सामाजिक दायित्वों का निरंतर निर्वहन करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।









