10वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 (बालक/बालिका) इटावा लायन सफारी में सात अगस्त से

आगरा। इटावा। 10वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 (बालक/बालिका) इटावा लायन सफारी पार्क में 7 से 10 अगस्त 2026 में उ०प्र० योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारी देखने गए महासचिव ए के सक्सेना ने लौटकर यहाँ बताया कि इस चैम्पियनशिप में प्रदेश के 18-19 जनपदों के लगभग 300 बच्चे (बालक / बालिका) प्रतिभाग करेंगे। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ, मथुरा, आगरा, फर्रूखाबाद, फैजाबाद, बलिया, अलीगढ़, इटावा, बुलन्दशहर, उन्नाव, कानपुर, अमरोहा, बस्ती, झांसी, मुरादाबाद, वाराणसी, सहारनपुर, हरदोई तथा प्रयागराज की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह चैम्पियनशिप तीन दिवसीय होगी।
उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप के टेक्निकल चेयरमैन डॉ० मुकेश राय होंगे। यह चैम्पियनशिप निम्न वर्गों में आयोजित की जायेगी :-
पुरुष (Male) महिला (Female)
ग्रुप-1 मिनी (8 से 12 वर्ष से ऊपर) ग्रुप-1 मिनी (8 से 12 वर्ष से ऊपर)
ग्रुप-2 सब जूनियर (12 से 14 वर्ष से ऊपर) ग्रुप-2 सब जूनियर (12 से 14 वर्ष से ऊपर)
ग्रुप-3 जूनियर (14 से 18 वर्ष से ऊपर) ग्रुप-3 जूनियर (14 से 18 वर्ष से ऊपर)
ग्रुप-4 सीनियर (18 से 35 वर्ष से ऊपर) ग्रुप-4 सीनियर (18 से 35 वर्ष से ऊपर)
चैम्पियनशिप का शुभारंभ / उद्घाटन 7 अगस्त 2026 को सायं 04 बजे होगा। चैम्पियनशिप के प्रारम्भिक मैच 07 अगस्त को सायं 05 से 07:30 बजे तक होंगे। 08 अगस्त 2026 पूरे दिन प्रातः 08 बजे चैम्पियनशिप से शेष मैच खेले जायेंगे। 09 अगस्त 2026 को प्रातः 09 बजे से 11:00 बजे तक सभी कैटेगरी के फाइनल मैचेज होंगे। 09 अगस्त 2026 को ही पूर्वान्ह 11:00 बजे से समापन व पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
इटावा में आयोजन की तैयारी की जा रही है। जिनको अंतिम रूप दिया जा रहा है।









