जिला कारागार, एटा का संयुक्त निरीक्षण किया, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

सीटीवी व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता व स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

 

एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं कारागार व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन ने गुरुवार को जिला कारागार, एटा का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कारागार परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का परीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को हर समय सतर्क एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे निरंतर संचालित रहें तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे। अधिकारियों ने बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कारागार में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए बंदियों को समय पर समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बंदी को विधिक अधिकारों के अनुरूप आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र बंदी शासन द्वारा प्रदत्त की जा रही विधिक व्यवस्थाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों की सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव, जेलर प्रदीप कुमार कश्यप, कारागार चिकित्सक डॉ0 उत्सव जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment