WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एरवाकटरा में घर के रसोईघर में करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गौरव चौबे                 

एरवाकटरा में घर के रसोईघर में करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोह।                      (औरैया)। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में मंगलवार सुबह घर के रसोईघर में काम करते समय करंट लगने से 32 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, जगतपुर निवासी सलोनी (32) पत्नी भूपेंद्र सिंह भदौरिया मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रसोईघर में बर्तनों की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान बर्तन रखते समय वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गईं।

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के पति भूपेंद्र सिंह गांव में आटा चक्की चलाते हैं। वह अपने पीछे 8 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप को छोड़ गई हैं, जिसकी मां की मौत के बाद रो-रोकर हालत खराब है।

घटना की सूचना पर एरवाकटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए पुलिस को लिखित सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment