आगरा पर्यटन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई 24 घंटे में बिछड़े बुजुर्ग पर्यटक को परिवार से मिलाया, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा पर्यटन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई 24 घंटे में बिछड़े बुजुर्ग पर्यटक को परिवार से मिलाया*

 

 

आगरा। आगरा पर्यटन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते छत्तीसगढ़ से ताजमहल घूमने आए 70 वर्षीय बुजुर्ग पर्यटक को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल खोजकर उनके परिजनों से मिला दिया गया। अपने बिछड़े परिजन को सुरक्षित देखकर परिवार की आंखें नम हो गईं और उन्होंने आगरा पुलिस की संवेदनशीलता व तत्परता की जमकर सराहना की। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी नोहर खुटे (70 वर्ष) 28 जुलाई को अपने परिवार के साथ ताजमहल का भ्रमण करने आए थे। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पर्यटन थाना पुलिस हरकत में आई और तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। लगातार प्रयास और सक्रिय पुलिसिंग के चलते पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बुजुर्ग पर्यटक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजन को सुरक्षित वापस पाकर परिवार भावुक हो उठा और पर्यटन थाना पुलिस की संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण तथा त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई एक बार फिर आगरा पुलिस की पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है

Leave a Comment