ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा,, मृतक की शादीशुदा प्रेमिका ही निकली आरोपी, रिपोर्ट राहुल शर्मा

अलीगढ़ पुलिस कप्तान नीरज सिंह जादौन के अथक प्रयास से ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा,, मृतक की शादीशुदा प्रेमिका ही निकली आरोपी

 

शादी के बाद भी पिछले 5 साल से चल रहा था दोनों का अफेयर, पति के देखने पर हुआ था विवाद, जिसके बाद पति के कहने पर उक्त महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और फिर जान से मारकर नहर में फेंक दिया

 

इस घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया था कि चाहकर भी कोई अंदाजा नहीं लग सकता था कि उसकी मौत नहर में गिरने से हुई है या पहले पीटा है फिर मारकर फेंका है।

 

हालांकि एसएसपी नीरज सिंह जादौन पहले से ही इस घटना को संदिग्ध मानकर चल रहे थे और गुप्त में ही टीमें लगाकर लगातार इसकी विवेचना करवा रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप आज पुलिस को सफलता मिली और मृतक की प्रेमिका और उसके पति को पुलिस ने सबूत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया #aligarh

 

SSP सर की बाइट कमेंट बॉक्स में जाकर देखो

Leave a Comment