*एटा – क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कावंड़ रूट का किया गया भ्रमण, शांति व्यवस्था हेतु थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*
आज दिनांक 29.07.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ रूट का भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कावंड़ियों हेतु यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र आदि का निरीक्षण किया गया व शांति व्यवस्था हेतु थाना रिजोर में भारी पुलिस बल सहित पैदल गश्त कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।









