गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया स्वर्णिम वर्षायोग महोत्सव-मुनि श्री विशल्य सागर जी, रिपोर्ट गौरव चौबे

*गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया स्वर्णिम वर्षायोग महोत्सव-मुनि श्री विशल्य सागर जी*

 

*जिन सहस्रनाम विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ*

 

 

*इटावा। शहर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में विराजमान गणाचार्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में स्वर्णिम वर्षायोग के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पंडित मनीष जैन शास्त्री की भी विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल भगवान श्रीजी के अभिषेक एवं मुनि श्री के मुखारविंद से शांतिधारा के साथ हुआ। इसके उपरांत जिन सहस्रनाम विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया गया। प्रातःकाल मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का सौभाग्य अभय जैन को प्राप्त हुआ, जबकि दीप प्रज्ज्वलन एवं चित्र अनावरण का सौभाग्य जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार एवं भिंड जैन समाज को प्राप्त हुआ। महिला मंडल लालपुरा द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य भिंड जैन समाज तथा शास्त्र भेंट का सौभाग्य गया जैन समाज को प्राप्त हुआ। मुनि श्री का पूजन करने का सौभाग्य भी श्रद्धालु जैन समाज को प्राप्त हुआ।यह संपूर्ण आयोजन स्वर्णिम वर्षायोग साधु सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम में जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, विवेक जैन, दिलीप जैन, महावीर प्रसाद जैन, रीतेश जैन, राजू जैन कल्लू जैन, सुंदर सागर लोकसभा के पदाधिकारी, महिला मंडल, कन्या मंडल तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।*

Leave a Comment