निषाद पार्टी ने संवैधानिक सूचीबद्ध मझवार तुरैहा एस.सी. आरक्षण दिलाए जाने की आवाज सदन में उठाने हेतु विधायक जलेसर प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
————————————-
जलेसर ( एटा ) ! उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महामना डॉक्टर संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी के आह्वान पर आज बुधवार को जलेसर में निषाद पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में एकत्रित होकर कश्यप निषाद समुदाय को संवैधानिक सूचीबद्ध अनुसूचित जाति आरक्षण दिलाए जाने के लिए आगामी 3 अगस्त से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र में आवाज उठाने के लिए विधायक जलेसर संजीव दिवाकर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा है ! निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने बताया कि गत 31. 12 .2016 को निर्गत शासनादेश के अनुसार निषाद, केवट,मल्लाह ,कश्यप,धीमर,बिंद ,बाथम, तुरैहा ,गोडिया ,माझी ,मछुआ जातियों को पिछड़ी जाति से की सूची से निकाल दिया गया है ! फिर भी तहसील स्तर पर विशेष रूप से तहसीलदारों द्वारा उपरोक्त संशोधन का अनुपालन न करते हुए उपरोक्त जातियों को पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं , जो कि नियमानुसार असंवैधानिक एवं महामहिम राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना का स्पष्ट उल्लंघन है ! राकेश कश्यप ने पिछडी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने तथा अनुसूचित जाति मझवार एवं तुरैहा का प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए माननीय विधायक से विधानसभा सदन में आवाज उठाऐ जाने की मांग की है !
इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित कुलश्रेष्ठ, हरिशंकर कश्यप सभासद,डॉक्टर देवेश शर्मा सभासद, जिला महासचिव डा. अजीत सिंह सोलंकी , ब्लॉक अध्यक्ष गुहराज कश्यप, नगर अध्यक्ष श्री निवास कश्यप , डॉ . मोहन सिंह , मनोज कश्यप समाजसेवी ,जितेंद्र कश्यप , भगवान सिंह कश्यप , राजकुमार कश्यप,रुकम पाल सिंह कश्यप, मुरारी लाल कश्यप,मानव निषाद , भगवान सिंह , अमित कुमार कश्यप , लाल सहाय कश्यप ,नौबत सिंह कश्यप , रामबाबू कश्यप, धन्य कुमार कश्यप , रविंद्र सिंह कश्यप,हर्ष कश्यप, हरिशंकर राजपूत, अंशु कश्यप , डॉ राजू शर्मा , शीवा आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !









