“संविदा कर्मियों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा” – अरविन्द चौहान, रिपोर्ट रमा मिश्रा

“संविदा कर्मियों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा” – अरविन्द चौहान
—————————————–
एटा 28 जुलाई। उ.प्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एटा के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि सूत्रों से सूचना प्राप्त हो रही है कुछ ब्लाक में एम ओ आई सी. संविदा कर्मियों का शोषण कर रहे हैं वह लोग बिल्कुल भी ऐसा न करें संविदा कर्मचारियों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अगर इस पर तत्काल रोक नहीं लगी तो सभी संविदा कर्मचारी सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
श्री चौहान ने कहां कि यह भी सूचना प्राप्त हुई है कि एम ओ आई सी निधौलीकला का संविदा कर्मियों के प्रति अमानवीय व्यवहार है तथा सपा मानसिकता से कार्य कर रहे तथा भाजपा सरकार की साफ सुथरी छवि को जनता के बीच खराव करने में जुटे हुए हैं। ऐसे लोगों को प्रशासनिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। अतः मैं एटा के तेज तर्रार व ईमानदार जिलाधिकारी महोदय से मांग करता हूं कि एम ओ आई सी निधौलीकला की जांच किसी ईमानदार अधिकारी से कराकर आवश्यक कार्रवाई करें।

Leave a Comment