निषाद पार्टी ने कश्यप निषाद समुदाय को संवैधानिक सूचीबद्ध एस.सी. आरक्षण दिलाए जाने की आवाज सदन में उठाने हेतु विधायकों को सौंपे ज्ञापन, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

निषाद पार्टी ने कश्यप निषाद समुदाय को संवैधानिक सूचीबद्ध एस.सी. आरक्षण दिलाए जाने की आवाज सदन में उठाने हेतु विधायकों को सौंपे ज्ञापन

————————————-

एटा ! उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महामना डॉक्टर संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी के आह्वान पर आज सोमवार को एटा मुख्यालय पर निषाद पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में एकत्रित होकर कश्यप निषाद समुदाय को संवैधानिक सूचीबद्ध अनुसूचित जाति आरक्षण दिलाए जाने के लिए आगामी 3 अगस्त से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र में आवाज उठाने के लिए विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी एवं विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड को ज्ञापन सौंपा है ! निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने बताया कि गत 31. 12 .2016 को निर्गत शासनादेश के अनुसार निषाद, केवट,मल्लाह ,कश्यप,धीमर,बिंद ,बाथम, तुरैहा ,गोडिया ,माझी ,मछुआ जातियों को पिछड़ी जाति से की सूची से निकाल दिया गया है ! फिर भी तहसील स्तर पर विशेष रूप से तहसीलदारों द्वारा उपरोक्त संशोधन का अनुपालन न करते हुए उपरोक्त जातियों को पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं , जो कि नियमानुसार असंवैधानिक एवं महामहिम राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना का स्पष्ट उल्लंघन है ! राकेश कश्यप ने पिछडी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने तथा अनुसूचित जाति मझवार एवं तुरैहा का प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए माननीय विधायकों से विधानसभा सदन में आवाज उठाऐ जाने की मांग की है !

इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख महासचिव डॉक्टर सुभाष शाक्य, डॉ पुष्पेंद्र सिंह यादव, अजीत सिंह सोलंकी, डा.हरबंस सिंह राजपूत, सुनहरी लाल कश्यप प्रधान कसैटी , महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार, युवा मोर्चा के प्रमुख महासचिव असद अब्बास सहित हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट,संतोष कश्यप एडवोकेट ,बेद सिंह कश्यप, योगेश कश्यप,शैलेंद्र कश्यप, सुभाष कश्यप , गजराज गिहार, राम शंकर कश्यप, मोहित कश्यप, साहिल, फैसल ,समीर, आलोक उर्फ़ नितिन, कैफ ,सोहेल, समीर अब्बास , साहिल कुरेशी, मुजीब, अयान, राजू कश्यप, गुलजारीलाल कश्यप, देवांश वर्धन कश्यप, रवि कश्यप आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Leave a Comment