WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह नगर निगम की नई इमारत में पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

गिरिडीह नगर निगम की नई इमारत में पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

 

गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम के नवनिर्मित भवन में नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक की शुरुआत हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान HLMC से पारित योजनाओं के टेंडर, वार्डवार नई योजनाओं के चयन और शहर के खुले नालों की समस्या के समाधान के साथ-साथ स्लैब निर्माण पानी की समस्या को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नगर निगम द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा भी की गई।
शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण, यूनिपोल के माध्यम से राजस्व संग्रह बढ़ाने और उससे जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। वहीं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी विचार किया गया।
इस बैठक में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक को शहर के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष