भारतीय मीडिया फाउंडेशन का महाराष्ट्र में सांगठनिक विस्तार: शिवकुमार रामकिशोर जायसवाल बने दक्षिण मुंबई जिला -अध्यक्ष

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन का महाराष्ट्र में सांगठनिक विस्तार: शिवकुमार रामकिशोर जायसवाल बने दक्षिण मुंबई जिला -अध्यक्ष*

Oplus_131072

 

 

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

 

*नई दिल्ली/मुंबई:*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल,का दायरा महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा है। संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने के सिलसिले में संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी क्रम में, संगठन के विस्तार और गतिशीलता को आगे बढ़ाते हुए शिवकुमार रामकिशोर जायसवाल को दक्षिण मुंबई जिला का -अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शिवकुमार रामकिशोर जायसवाल (निवासी: फ्लैट नं. 404, विंग A1, रितु वर्ल्ड, बैरेज रोड, बदलापुर वेस्ट, बदलापुर थाना, महाराष्ट्र) को यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय पत्रकारों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, ज्वाइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ, तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं सह-प्रदेश प्रभारी (महाराष्ट्र) अशोक चौबे के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है।

नियुक्ति की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता बीपी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में संगठन अब एक नई ऊर्जा और गतिशीलता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवकुमार जायसवाल के दक्षिण मुंबई जिला -अध्यक्ष बनने से मुंबई क्षेत्र में संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा का अभियान और अधिक प्रभावी होगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष शिवकुमार रामकिशोर जायसवाल ने केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ निभाएंगे तथा महाराष्ट्र में मीडियाकर्मियों के अधिकारों और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Comment