WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अमेरिका के साथ प्रस्तावित डील एवं छात्रों के आंदोलन में हुए उत्पीड़न के विरोध में आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

अमेरिका के साथ प्रस्तावित डील एवं छात्रों के आंदोलन में हुए उत्पीड़न के विरोध में आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

 

 

गांव गांव लोगों को जागरूक करने की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

 

एटा,आज दिनांक 23.07.2026 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील में संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग की कि भारत सरकार को अमेरिका के साथ समझौता से तत्काल पीछे हटना चाहिए उक्त समझौता होने से किसान की हालत देश में सबसे ज्यादा खराब होगी इसलिए जरूरत है कि सरकार तत्काल प्रभाव से इस समझौते को रद्द कर राष्ट्र हित में कार्य करें साथ ही देश के छात्रों द्वारा जंतर मंतर पर लोकतांत्रिक तरीके से शांतप्रिय प्रदर्शन पर हुए लाठी चार्ज की सामूहिक रूप से घोर निंदा करते हुए भारत सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा सहित सभी जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई तत्काल करने की मांग की अन्यथा की स्थिति में देश के किसान नौजवान महापंचायत सहित बृहद आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी प्रदर्शन के अंत में महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार आकाश लवानिया जी को सौंपा

 

साथ ही उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने तय किया उक्त मुद्दों के प्रति किसान नौजवानों मजदूरों को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा जिसमें सक्रिय साथियों को जोड़कर नई-नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी

 

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिला महासचिव रामनरेश जी – रामनिवास वर्मा, अशोक कुमार, देवव्रत चौधरी, अर्पित यादव, विकास यादव, सुरेंद्र लोधी, मैनेजर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment