WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और जंतर-मंतर पर छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया

मिथिलेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट।

 

 

मिर्जापुर के चुनार से बड़ी खबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और जंतर-मंतर पर छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

 

 

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे सपा के युवा नेता और पूर्व जिला महासचिव सयुस मिर्ज़ापुर मोहम्मद नसीम खान के घर से शुरू हुआ यह जुलूस जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। कार्यकर्ता अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और दिल्ली में छात्राओं पर बर्बरता का विरोध दर्ज कराने ज्ञापन देने जा रहे थे।

लेकिन बालूघाट तिराहे पर चुनार पुलिस ने सभी को रोक लिया। काफी देर तक बहस के बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और चुनार कोतवाली भेज दिया।

 

 

गिरफ्तार होने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद नसीम खान के साथ निजाम भाई, अनिल यादव, परवेज आलम, शेरु गुप्ता, नन्हे यादव, नरेंद्र यादव, राजीव यादव, शरीफ हाशमी और विक्की गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

 

हिरासत में लिए जाने के बाद नसीम खान ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक आवाज दबाना चाहती है। लेकिन अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति जुलूस और शांति भंग की आशंका के चलते कार्रवाई की गई है।

इस घटना के बाद चुनार में सियासी माहौल गर्म है और सपा ने आगे और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

 

 

फिलहाल चुनार कोतवाली में सभी कार्यकर्ता हिरासत में हैं। आगे की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Leave a Comment