नायब तहसीलदार की हुई शिकायत,जाँच लंबित, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*नायब तहसीलदार की हुई शिकायत,जाँच लंबित*

 

 

जनपद एटा की सदर तहसील के गाँव रजकोट में हुई एक आबादी भूमि की नाप-तोल के

प्रकरण में निधौली कलां क्षेत्र में तैनात नायब तहसीलदार

सतीश सम्राट पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की गंभीर आरोप लगे हैं l

 

*क्या था पूरा मामला ?*

 

दिनांक 26/06/2026 को

सदर तहसील के गांव राजकोट में नायब तहसीलदार की सम्राट लेखपाल आरती यादव व लेखपाल राहुल के साथ आबादी जमीन की पैमाइश के लिए पहुंचे थे l

जिम एक पक्ष अरविंद कुमार उर्फ अवधेश वहीं दूसरा पक्ष मोरपाल का है l

जहाँ एक पक्ष की ओर से अरविंद कुमार ने बताया कि –

“मैंने जैसे ही नायाब तहसीलदार के सामने अपना पक्ष रखा और बताया कि जिस भूमि की पैमाइश आप करने आए हैं इसके संबंध में मा० उच्च न्यायालय में रिट विचाराधीन है”, मेरे पास इस भूमि का बैनामा एवं अन्य दस्तावेज उपलब्ध हैं”, इसके बाद नायब तहसीलदार बुरी तरह झल्ला गए और बोले- “ज्यादा बोलेगा तो अभी पुलिस बुलाकर सरकारी काम में बाधा डालने के मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा ”

 

 

पीड़ित ने इस प्रकरण की शिकायत शासन से की है, जिसकी जांच जारी है l

 

 

*आरापों पर बोले नायाब तहसीलदार..*

 

नायाब तहसीलदार सतीश सम्राट ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है , उनका कहना है कि

आरोप पूरी तरह निराधार और झूठे हैं l

 

 

 

*पवन चतुर्वेदी*

जिलाध्यक्ष

प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट्स

एसोसिएशन

एटा

Leave a Comment