WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संजय सिंघल होंगे राजा दशरथ, पत्नी नीता बनेंगी रानी कौशल्या, रामलीला कमेटी ने निवास पर पहुंच कर किया अभिनंदन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*संजय सिंघल होंगे राजा दशरथ, पत्नी नीता बनेंगी रानी कौशल्या, रामलीला कमेटी ने निवास पर पहुंच कर किया अभिनंदन*

 

 

आगरा, रामलीला कमेटी से 24 वर्षों से जुड़े हुए और वर्तमान में उपाध्यक्ष संजय सिंघल (सादाबाद वाले) इस वर्ष के रामलीला महोत्सव में राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे। उनकी पत्नी नीता सिंघल रानी कौशल्या की भूमिका में होंगी। रामलीला कमेटी की जनकपुरी-दशरथ चयन समिति ने रविवार की शाम बाग फरजाना स्थित उनके निवास पर पहुंच कर इस निर्णय से अवगत कराया और उनका अभिनन्दन किया। इससे पूर्व जनकपुरी-दशरथ चयन समिति की रविवार की सुबह राम हनुमान मंदिर पर हुई बैठक में संजय सिंघल के नाम पर मुहर लगा दी गई। बैठक की अध्यक्षता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की और संचालन महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया। बैठक में राजा दशरथ की भूमिका के लिए आधा दर्जन नामों पर विचार किया गया और संजय सिंघल के नाम पर सर्वसम्मति जताई गई। बैठक में कोषाध्यक्ष ताराचन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल, विजय गाेयल, टी एन अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, मनोज अग्रवाल, समन्वयक प्रवीण बंसल, अंजुल बंसल, आयुष अग्रवाल और राहुल गौतम के अलावा अतुल बंसल और प्रसून मंगल ने अपने विचार रखे। सभी ने संजय सिंघल को राजा दशरथ बनने पर बधाई दी। शाम को संजय सिंघल के निवास पर उनका अभिनन्दन करने वालों में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल के अलावा ताराचंद अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विजय गाेयल, टी एन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, विष्णु दयाल बंसल, विनोद जौहरी, प्रवीण बंसल, मनोज अग्रवाल, अंजुल बंसल, आयुष अग्रवाल, आनंद मंगल, प्रसून मंगल, मनोज अग्रवाल, रामांशु शर्मा, विकास अग्रवाल, अजय बंसल, राहुल गौतम आदि शामिल थे।

Leave a Comment