कहते हैं कि प्यार सरहदें नहीं देखता है पर सरहदें कानून को जरूर देखती हैं अगर आपके पास वैध पासपोर्ट वीजा नहीं है तो प्यार का रास्ता आपको प्रेमिका के दिल के पास नहीं जेल की दीवारों तक पहुंचा सकता है फेसबुकिया प्यार के हम विरोधी नहीं है फेसबुकिया प्यार में धोखे बहुत है। और अब एक हिंदुस्तानी नवयुवक की फेसबुकिया प्यार की एक कहानी जिसमें प्यार भी है धोखा भी है और कुर्बानी भी है कहानी भले ही जे फिल्मी लगती हो पर है असली।फेसबुक के माध्यम से अलीगढ़ के बरना के रहने वाले बादल बाबू पाकिस्तानी हसीना सना के प्यार में इतना डूब गए कि सरहद की सुरक्षा को तार तार करते हुए बिना पासपोर्ट व वीजा के 15 अक्टूबर 2024 को पाकिस्तान पहुंच गए। बादल बाबू दिल्ली में सिलाई का काम करते थे फेसबुक से उनकी पाकिस्तान की एक लड़की सना से दोस्ती हुई और दिल्लगी ने दी हवा थोड़ा सा धुआं उठा और आग लग गई दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। पर पाकिस्तान पहुंचने पर सना से मुलाकात हो गई पर मुलाकात पर पहली मुलाकात में ही बेवफाई नजर आई और उसने शादी से इनकार कर दिया और तब बादल बाबू समझ पाए कि प्यार में भी धोखा होता है पर खाटी हिंदुस्तानी हार मानने को तैयार तो नहीं होते हैं बादल बाबू वहीं रुक गए और बकरी चराने का काम करने लगे पर किस्मत साथ नहीं देती है तो हर कदम फेल हो जाता है। 27 दिसंबर 2024 का वह दिन जब बकरी चराते चराते स्थानीय लोगों से बातचीत में बादल बाबू से शुद्ध अलीगढ़ी भाषा “कुछ नही हेरो” निकल गया और लोगों को शक हो गया पुलिस पुलिस बलाली और पुलिस ने उनको गिरफ्तार करके लखपत जेल में भेज दिया और हम उनकी सजा पूरी हो गई है और भारत आने की प्रक्रिया जारी है कागजी प्रक्रिया चल रही है और जल्दी ही बादल बाबू अपने परिवार से मिल सकेंगे।
#UPPolice #badalbabu #love #facebookviral #trend #Pakistan #Aligarh #BreakingNews









