ग्राम अचलपुर में एक पालतू गाय को पकड़कर काट दिया, रिपोर्ट अरविंद चौहान

एटा 21जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि थाना मिरहची के अन्तर्गत ग्राम अचलपुर में एक पालतू गाय को पकड़कर तोहीन पुत्र चमन, जहीर व मुशीर पुत्रगण नामलूम, चांद मियां पुत्र चमन,शरीफ पुत्र शफी, सोहिल पुत्र सफी ने काट दिया एवं अवशेषों को वेचने के लिए तैयार कर रहे थे । सूचना मिलने पर बजरंग दल गौ रक्षा, विश्व हिन्दू परिषद व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मोके पर पहुंच कर अवशेषों को देखकर इलाका पुलिस को मोके पर बुलाया जिसमें में मौके से एक गिरफ्तारी भी हुई थी तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं छुरा भी बरामद हुआ था उसके बाद मिरहची पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

श्री चौहान ने कहा कि तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी ने मामले को गंभीरता से लिया तथा मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से मांग करता हूं कि उक्त प्रकरण में जितने लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हुआ है उन सव पर गैंगस्टर एवं एन एस ए के तहत कार्यवाही की जाये तथा शीघ्र ही गिरफ्तारी कराकर जेल भेजा जाये ताकि यह लोग भविष्य में पुनरावृत्ति करने की भी न सोच सके।

Leave a Comment