WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एटा-कासगंज अंतर्जनपदीय सीमा पर कांवड़ रूट के सम्बन्ध में दोनों जनपदों के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों के साथ किया गया संयुक्त भ्रमण, रिपोर्ट इस्लाम खान

 

*जनपद एटा*  कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एटा-कासगंज अंतर्जनपदीय सीमा पर कांवड़ रूट के सम्बन्ध में दोनों जनपदों के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों के साथ किया गया संयुक्त भ्रमण।*

 

⏩ *भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने रूट की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कांवड़ियों के विश्राम स्थल, भोजन व्यवस्था तथा मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों का भी किया निरीक्षण।*

 

⏩*इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर एटा संकल्प दीप कुशवाह, क्षेत्राधिकारी कासगंज आँचल चौहान तथा दोनों जनपदों के संबंधित थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिसबल उपस्थित रहा।*

 

*इस अवसर पर निम्न निर्देश दिए गए:-*

1. कांवड़ यात्रा के दौरान रूट पर 24×7 पुलिस पिकेट एवं मोबाइल गश्त की जाए।

2. कांवड़ यात्रा के दौरान डायवर्जन प्लान पूर्व से तैयार कर सूचना पट्ट लगाए जाएं। एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड को स्टैंडबाय रखा जाए।

3. सोशल मीडिया पर अफवाहों का तत्काल खंडन करते हुए कार्रवाई की जाए। शांति समिति के सदस्यों से लगातार संपर्क रखा जाए।

4. दोनों जनपदों की पुलिस आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगी।

 

अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment