*रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 21 जुलाई को राजकीय आईटीआई एटा में लगेगा रोजगार मेला*
————————————–
*तीन प्रतिष्ठित कंपनियों में 18,000 से 30,000 रुपये तक मानदेय पर रोजगार का अवसर*
————————————-
*हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं कौशल विकास योजनाओं से प्रशिक्षित अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग*
*एटा, 20 जुलाई, 2026 (सू0वि0)।* जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 21 जुलाई, 2026 (मंगलवार) प्रातः 10:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कासगंज रोड, एटा परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित SSDF, DDU-GKY, PMKVY, राजकीय एवं निजी आईटीआई से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के साथ-साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं अन्य योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स प्रा. लि. पंतनगर, विजन इंडिया सर्विसेज प्रा. लि. एटा तथा पेप्सिको, कोसीकलां (मथुरा) सहित प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक छायाप्रति, आधार कार्ड, बायोडाटा (रिज्यूमे), बैंक पासबुक, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा सभी आवश्यक अभिलेखों की छायाप्रतियों सहित निर्धारित समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हों।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कासगंज रोड, एटा स्थित प्लेसमेंट सेल के मोबाइल नंबर 8265998558 एवं 9219450360 पर संपर्क किया जा सकता है।









