WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दिल्ली में बवाल: जंतर-मंतर पर भारी पुलिस लाठीचार्ज, संसद मार्च पर अड़े वांगचुक; CJP प्रमुख ने तोड़ी भूख हड़ताल, BMFNEWS

*दिल्ली में बवाल: जंतर-मंतर पर भारी पुलिस लाठीचार्ज, संसद मार्च पर अड़े वांगचुक; CJP प्रमुख ने तोड़ी भूख हड़ताल*

 

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर आज रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले जा रहे संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भीषण लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई लोगों के सिर फूटने और घायल होने की खबर है, हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज के दावों से इनकार किया है।

 

इस बीच, आंदोलन से जुड़ी तीन बड़ी अपडेट्स सामने आ रही हैं:

 

अभिजीत दीपके ने तोड़ी भूख हड़ताल: CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। हालांकि, उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि अगर सोनम वांगचुक को जल्द जंतर-मंतर नहीं भेजा गया, तो वे खुद संसद मार्च के लिए निकल पड़ेंगे।

 

अस्पताल से वांगचुक की हुंकार: सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 23वां दिन है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर सख्त लहजे में कहा— “मुझे तुरंत डिस्चार्ज करें, मुझे संसद मार्च में शामिल होना है।”

 

सरकार से बातचीत की कोशिशें तेज: CJP प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका मामले को सुलझाने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

बैरिकेडिंग तोड़ पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

जंतर-मंतर से संसद तक के करीब 1.5 किलोमीटर के रास्ते पर प्रदर्शनकारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान आंदोलनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के भीतर घुस गए। उग्र भीड़ ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक जा पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Comment