WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पं. नारायण सिंह उपाध्याय के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पं. नारायण सिंह उपाध्याय के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

 

एटा के मंडपुरा गांव में पुत्र पप्पू को भेजा पत्र, बोले- “दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी परिवार के साथ”

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)

एटा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने जिला एटा के ग्राम-मंडपुरा, पोस्ट-आवागढ़ निवासी श्री भूरे सिंह उपाध्याय उर्फ पप्पू को शोक संवेदना पत्र भेजकर उनके पिता पं० नारायण सिंह उपाध्याय के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

अपने पत्र में श्री राय ने लिखा कि आपके पूज्य पिता के असामयिक निधन का समाचार सुनकर अत्यंत आत्मीय कष्ट हुआ। उन्होंने कहा कि दुख की इस विकट घड़ी में हम सभी कांग्रेसजन आपके परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता के लिए तत्पर हैं।

श्री अजय राय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक संवेदना पत्र देने वालों में ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,विनीत पाराशर वाल्मीकि शहर अध्यक्ष,रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस,संजीव गुप्ता जिला अध्यक्ष सेवा दल,नौसाद अली जिला महासचिव,सर्वेश नागर ब्लाक अध्यक्ष आवागढ़ आदि ने पं० नारायण सिंह उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय उपाध्याय जी क्षेत्र में एक सम्मानित एवं सरल व्यक्तित्व के धनी माने जाते थे। उनके निधन से पूरे गाँव में शोक की लहर है।

Leave a Comment