WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

समाजसेवी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी पद हेतु आवेदन किया, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*जन समस्या समाधान पुरुष एवं ख्याति प्राप्त समाजसेवी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी पद हेतु आवेदन किया*

____________________________________

*जिम्मेदारी का दायित्व मिलने पर मर्यादा सहित पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से करूंगा कार्यो का निर्वहन गडबडी पर सख्ती के साथ लगेगी रोक – राकेश गांधी*

___________________________________

*अलार्म इण्डिया न्यूज*

___________________________________

एटा। आम जनमानस की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से समाधान कराने वाले जन समस्या समाधान *”पुरुष”* के रूप में जिलेभर में चर्चित शख्सियत एवं जाने माने समाजसेवी तथा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एटा राकेश गांधी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट,अयोध्या धाम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर दी है।

 

राकेश गांधी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में आवेदन करने की खबर समूचे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि श्री गांधी जब नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष थे, उस समय नगरपालिका क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए चहुंमुखी विकास कार्यों की श्रंखला आज भी जनता में प्रशंसा की पात्र बनी हुई है।

 

जहां तक राकेश गांधी को समाजसेवी होंने के उदाहरणों की सच्चाई के सबूतों की बात की जाय तो पता चलता है कि शहर का कोई भी गली,मौहल्ला ऐसा नहीं बचा होगा जहां पर उन्होनें 5 या 10 पीडित,परेशान हाल महिला पुरुषों की बीमारी, अभावहीनता, तथा बेटियों की शादी इत्यादि जीवन पयोगी जरूरतों को पूरा न किया हो।

 

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि आम जनता को शहर के अधिकांश रिहाइशी तथा सार्वजनिक स्थानों पर गर्मी के मौसम में ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए बडे- बडे फ्रीजर लगवाकर प्यासे लोगों की प्यास बुझाने का जनहितकारी कार्य करके बाहवाही प्राप्त करने का कार्य किया था जो आज भी सबूत के तौर पर मौजूद है।

 

इसी क्रम में शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, जीटी रोड आदि स्थानों पर महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित कराकर राष्ट्रवाद का परिचय प्रस्तुत किया था। तथा कई पार्कों में बच्चों के खेलकूद झूला चरक, इत्यादि यंत्र लगाकर पार्कों की सजावट करने का सराहनीय कार्य भी किया था, तथा युवाओं के मध्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करके इसमें प्रमुख से दौड़ प्रतियोगिताओं,मैच, प्रतियोगिताऐं तथा योग श्रृंखलाएं, आयोजित करके अपने व्यवहार की चुनावी नीम को बहुत मजबूत कर लिया। जिसके सबूत मिटाये नहीं जा सकते।

 

राकेश गांधी की सफलता का सिलसिला यही नहीं रुकता जिले में प्रति वर्ष लगने वाली एकमात्र नुमाइश के दर्जनों कार्यक्रमों में विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं में निखार लाने का सहयोग प्रदान करके अधिकांश समय तक प्रदर्शनी के मंच पर अपनी बुलंदियों का झंडा गाड़े रखा।

 

राकेश गांधी द्वारा विभिन्न अवसरों पर पत्रकारों, साहित्यकारों, अधिवक्ताओं, खिलाड़ियों, छात्रों,नौजवानों, पहलवानों, नृत्य प्रतियोगिता आदि से संबंधित आयोजनों में हजारों संबंधित लोगों को सम्मानित करना, नव वर्ष के उपलक्ष में घर-घर कैलेंडर वितरण कराना, रक्षाबंधन के त्योहार पर घर-घर राखी वितरण कराना, जैसे अनेकों सराहनीय कार्य किए जाते रहे हैं।

 

इन्हीं कार्यों के वल पर महिला, पुरूषों युवाओं व बच्चों तथा बुजुर्गों में राकेश गांधी की लोकप्रियता दिन दूनी और रात चौगुनी बडती चली गई। जिसके चलते राकेश गांधी के बाद महिला सीट होने पर दूसरी बार में उनकी धर्म पत्नी श्रीमती मीरा गांधी ने चुनाव जीत कर नगर पालिका परिषद में नया इतिहास रचा दिया।

 

राकेश गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के बातचीत में बताया कि उन्होंने 10 वर्षों तक स्वयं तथा पत्नी के माध्यम से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है, तथा 29 वर्षों तक विद्यालय प्रबंधक रहते हुए प्रशासनिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया।उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर से जुड़े कार्यों तथा छात्र-छात्राओं के हित में भी लगातार कार्य करते रहे हैं।

 

उन्होंने जोर देते हुये कहा कि यदि उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवा का अवसर मिलता है तो वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। गांधी ने यह भी कहा कि इस पद पर नियुक्ति मिलने के बाद वह अपने पारिवारिक जीवन से संन्यास लेकर पूर्ण ईमानदारी के साथ स्वयं को राम मंदिर ट्रस्ट की सेवा में अर्पण कर देंगे।

Leave a Comment