ट्रक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत रिपोर्ट BMFNEWS

हरदोई,ट्रक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई गुरुवार शाम 4 बजे की घटना है वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से आग बढ़ने के लिए ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करते समय ट्रक्टर के पहिए के नीचे गिरा, मौके पर जान चली गई मृतक की पहचान शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम कजरी नूरपुर निवासी रूप में हुई है। पूरी घटना पसगवां क्षेत्र के बरवर कस्बे में हुई।जानकारी के अनुसार, सर्वेश त्रिपाठी अपने भाई विनय त्रिपाठी के साथ हरदोई के बरगवां गांव से अपने घर लौट रहे थे बरवर के सीताराम चौराहे के पास उन्होंने आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गई ट्रैक्टर के पहिए के नीचे गिरा, मौके पर गई जान

हादसे में सर्वेश त्रिपाठी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके भाई विनय त्रिपाठी दूर जा गिरे, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सर्वेश ने हेलमेट पहना था, लेकिन सिर कुचल जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका हादसे की सूचना मिलते ही बरवर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है

Leave a Comment