WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्वर्ण जयंती वर्ष के विशेष आयोजनों के लिए सीए राकेश अग्रवाल को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर की नई प्रबंध कार्यकारिणी घोषित*

 

*स्वर्ण जयंती वर्ष के विशेष आयोजनों के लिए सीए राकेश अग्रवाल को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी*

 

*जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा एवं कल्याण हेतु और अधिक गतिविधियाँ करेंगे संचालित: अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल*

 

आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर की नई प्रबंध कार्यकारिणी जुलाई 2026 से जून 2027 सत्र के लिए घोषित कर दी गई है। इस वर्ष क्लब का स्वर्ण जयंती वर्ष होने के कारण विशेष आयोजनों के लिए सीए राकेश अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष बंसल को सचिव तथा सोम मित्तल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस स्वर्ण जयंती वर्ष में क्लब द्वारा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा एवं कल्याण हेतु और अधिक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु नेत्र शिविर, “मिशन चलो गाँव की ओर” के अंतर्गत मेडिकल एवं डायबिटीज जांच शिविर, पित्ताशय एवं अपेंडिक्स ऑपरेशन शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा अन्य सेवा गतिविधियों सहित क्लब की पहचान बन चुके प्रमुख आयोजन इस वर्ष भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर क्लब की पूर्व कार्यकारिणी के ला. सुनील गुप्ता, ला. अजय मनचंदा, पूर्व अध्यक्ष ला. अजय बंसल, ला. सुनील अग्रवाल, ला. संजय बंसल, ला. अनूप गुप्ता आदि ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। क्लब पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि स्वर्ण जयंती वर्ष में यह संगठन पहले से भी अधिक सक्रियता के साथ समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा में समर्पित रहेगा। नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता में भी वृद्धि होगी।

*व्यापक सामाजिक अनुभव को देखते हुए कार्यकारिणी में उत्साह*

उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे इससे पूर्व इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की आगरा शाखा की प्रबंध कार्यकारिणी के 9 वर्ष सदस्य रह चुके हैं तथा दो बार CICASA (चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे वर्तमान में जनक पार्क विकास समिति, कमला नगर, आगरा के अध्यक्ष भी हैं। उनके व्यापक सामाजिक व संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए क्लब के सदस्यों में नई कार्यकारिणी को लेकर उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष