WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गाड़ी से माल चोरी करने बाले गिरोह का हुआ पर्दाफास , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

गाड़ी से माल चोरी करने बाले गिरोह का हुआ पर्दाफास

 

एटा थाना पिलुआ पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो इंजन बॉक्स और एक लाख दस हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।मामला 3 मई 2026 का है, जब नोएडा से 200 सीसी इंजन के 147 बॉक्स लेकर जा रही एक गाड़ी से रास्ते में 28 बॉक्स चोरी हो गए थे। चालक की शिकायत पर थाना पिलुआ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में चल रही जांच के दौरान थाना पिलुआ पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों—मुख्तार, राजू और प्रशांत उर्फ कलुआ, निवासी अलीगढ़—को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो इंजन बॉक्स और 1 लाख 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से प्रशांत उर्फ कलुआ और मुख्तार के खिलाफ अलीगढ़ के विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment