बगैर थाना प्रभारी के कैसे कराया समझौता,पुलिस ने एक नहीं सुनीBMFNews

*बगैर थाना प्रभारी के कैसे कराया समझौता,पुलिस ने एक नहीं सुनी*

 

*मृतक के पिता बोले – क्या ऐसी होती है पुलिस,पैसे भी ले लिए,बेटे की जान भी चली गई हाय रे पुलिस*

 

निघासन

प्रेम प्रसंग में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस से जुड़े कई मामले सामने आ रहे है।पुलिस अपने आपको बचाने के प्रयास कर रही है।जबकि मृतक के पिता सिंगाही पुलिस के थाना प्रभारी समेत थाने में तैनात दीवान धीरेन्द्र सिंह,कांस्टेबल दुष्यंत ने इतना मजबूर कर दिया कि 40हजार रुपए भी ले लिए और बेटे की जान भी चली गई।इतनी बड़ी घटना में पुलिस का रवैया बेहद निराशाजनक रहा है।पिता बलराम ने बिलखते हुए बताया कि घटना से पहले निघासन पुलिस के दो सिपाही और एक एसआई पैसे की मांग करते रहे।ना देने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी। पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर को जानकारी ना देने की बात कहकर 50हजार रुपए की मांग की है।

Leave a Comment