WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आवास विकास कॉलोनी कासगंज के सैक्टर ए-04 के निवासियों में खुशी की लहर छाई हुई है, रिपोर्ट डॉ श्रीकृष्ण शरद

कासगंज ( संवाद ) आवास विकास कॉलोनी कासगंज के सैक्टर ए-04 के निवासियों में खुशी की लहर छाई हुई है।

आपको जानकारी दे दें कि आवास विकास कॉलोनी सैक्टर ए-04 की सड़कें जबसे*आवास विकास कॉलोनी की स्थापना के साथ साथ ही हुई वर्षों पूर्व हुई थी, तब बनी थीं*।* इसलिए बहुत ही बदहाल और जर्जर स्थिति में थीं। सैक्टर ए-04 की सड़कों का यह हाल था कि इनके कंकड़-पत्थर निकल कर बिखर चुके थे। स्थान -स्थान पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। जिनमें बरसात में पानी भर जाता था। इससे सैक्टर ए-04 के आवास विकास काॅलोनी वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कीच इतनी हो जाती थी कि इस सड़क पर आने-जाने वाले वाहन पलट कर दुर्घटना का शिकार हो जाते थे। इनमें बैठ कर आने वाली सबारियाॅ चुटैल और घायल हो जातीं थीं।

उपरोक्त के सम्बन्ध में विभिन्न समाचार-पत्रों ( अमर उजाला, हिंदुस्तान, जागरण, प्रावदा,पवित्र विचार , भास्कर आदि द्वारा ) यहां के निवासियों की इस समस्या को उजागर किया गया/ यहां के निवासियों ने”कासगंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन को लिखित प्रार्थना पत्र दिये” किन्तु उनके द्वारा कोरा आश्वासन दिया गया। आवास विकास कॉलोनी कासगंज को उनका कोई खास सहयोग नहीं मिला।

इस सम्बन्ध में आकाशवाणी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक एवं मीडिया पत्रकार डॉ. श्रीकृष्ण ‘शरद’ , सेवा निवृत्त प्राचार्य प्रेम पाल सिंह,

सेवा निवृत्त कृषि निदेशक डॉ, रामप्रकाश सिंह चौहान, सेवा निवृत्त प्रधान अध्यापक ब्रह्मानंद शर्मा , आदि ने सीधे मुख्यमंत्री पोर्टल पर उपरोक्त जन समस्या को प्रेषित किया और वहां से इस समस्या का निदान *”उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद”* द्वारा हल करवाने के आदेश दिए गए।

उसी का प्रतिफल है कि आवास विकास कॉलोनी कासगंज सैक्टर ए-04 की सड़कें ठेकेदार देवेन्द्र राजपूत और उनके सहयोगी ठेकेदार

राकेश यादव को निर्माण हेतु सौंप दी गई हैं। कुछ सड़कें इण्टर लाॅकिंग ईंटों द्वारा बनाई जा चुकी हैं और अब यहां की मुख्य सड़क ( कासगंज ब्लाॅक से लेकर आलोक शर्मा के घर के सामने तक का निर्माण/ दिनांक _

11 जुलाई,2026 से आरंभ हो गया है। जिससे काॅलोनी वासियों में मन में बहुत खुशी है और वे आशा कर रहे हैं कि ठेकेदार गण ( देवेन्द्र राजपूत और राकेश यादव) गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का प्रयास करेंगे ताकि इनके माध्यम से तैयार की गई सड़कें मजबूताई के साथ वर्षों तक चल सकें।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष