*मौत को दावत देता हाईटेंशन पोल, तारों के सहारे टिका टूटा खंभा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा*
*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*
जलेसर (एटा)। आईटीआई विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव *नगला धनीराम* में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रही है। गांव में ललित गंगा सिंह के घर के समीप लगा *हाईटेंशन विद्युत पोल आधार से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है,* लेकिन वह केवल बिजली के तारों के सहारे खड़ा है। बरसात और तेज हवा के दौरान पोल के कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे आसपास के परिवारों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पोल नहीं बदला गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से *तत्काल क्षतिग्रस्त पोल बदलने, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने तथा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई* की मांग की है, ताकि किसी संभावित जनहानि से बचा जा सके।
@all









