WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तिकुनिया में पुलिस और जनता का ‘सुरक्षा चक्र’, कांवड़ यात्रा को लेकर थाना प्रभारी का सख्त संदेश

सावन की आहट: तिकुनिया में पुलिस और जनता का ‘सुरक्षा चक्र’, कांवड़ यात्रा को लेकर थाना प्रभारी का सख्त संदेश

 

खास रिपोर्ट पप्पू सिंह की

 

तिकुनिया (लखीमपुर खीरी):

 

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले ही तिकुनिया पुलिस पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में आ गई है। शांति और सौहार्द के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने कोतवाली परिसर में एक अहम ‘पीस कमेटी’ बैठक बुलाई। बैठक में सुरक्षा का खाका खींचते हुए पुलिस और क्षेत्र के दिग्गजों ने कानून-व्यवस्था को लेकर मंथन किया।

“शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर”

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि सावन का महीना आस्था का है, इसमें किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उपद्रवी तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

क्षेत्र के दिग्गजों ने भरी हुंकार

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। ग्राम पंचायत गुलरिया पतरसा के पूर्व प्रधान जगदीप सिंह जग्गा और गोविंद सोनी जैसे वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति ने बैठक को और अधिक गंभीरता प्रदान की। इन सम्मानित चेहरों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता पुलिसe के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अपना पूरा योगदान देगी।

सुझावों पर हुआ मंथन

बैठक में उपस्थित पत्रकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव रखे। थाना प्रभारी ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि कांवड़ मार्ग की सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष