WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन रेलवे स्टेशन पर सर्वदलिय रेलवे संगठनों द्वारा ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ -सोनभद्र)

‌ चोपन/ सोनभद्र। धनबाद सीएलआई स्वर्गीय बी. चंपिया के आन ड्यूटी आकस्मिक निधन पर भारत में पहली बार हाजीपुर जोन धनबाद मण्डल के चोपन सेक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर क्रू लॉबी के समीप ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें हिंदुस्तान के सभी यूनियन ने इस शोक सभा में शामिल होकर स्वर्गीय बी चंपिया जी को सच्ची श्रद्धांजलि दिया जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम का संचालन रेलवे समाजसेवी शाकिब खान ने किया भारी बारिश के बावजूद विभिन्न संगठनों के यूनियन ने इस श्रृद्धाजंलि सभा के ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हुए ईसीआरयू के अध्यक्ष श्री संतोष दुबे ईसीआरकेयू के उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र कुमार एलआरसा के सचिव जावेद अख्तर ,इसीआरएमसी लीडर श्री प्रमोद कुमार,एससी एस टी मीडिया प्रभारी श्री बृजभान,श्री विनय कुमार सेबेस्टियन बारला, ओ.बी.सी यूनियन के श्री धर्मेंद्र कुमार यादव
आल इंडिया गार्ड कौंसिल शाखा सचिव, श्री अमित कुमार एवम आर पी शाह, एस के सिंह, मनोज पासवान रौशन कुमार आर.के राम,सतीश कुमार, सहित सभी वक्ताओं ने बेबाकी पूर्वक स्वर्गीय बी चंपिया जी के उनके अच्छे कार्य को बताते हुए अपनी बातों को रखा और रेल प्रशासन को दमदारी पूर्वक चेतवानी दिया की भविष्य में किसी भी कर्मचारी का मानसिक उत्पीड़न किया तो सभी यूनियन एकत्रित होकर भारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे सभी संगठनों ने यह तय किया कि भविष्य में हमलोग एकजुट होकर इसी तरह सामाजिक कार्य करते रहेंगे और कर्मचारी हित में रेल प्रशासन से लड़ते रहेंगे इस दौरान सभी विभाग से इस ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में आए हुए रेल कर्मचारी साथियों का सभी संगठन प्रमुख एवम शाकिब खान ने धन्यवाद दिया!

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment