WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बाबा नींवकरोरी धाम ट्रस्टियों ने डीएम गौतम बुद्ध नगर का किया स्वागत, आधारशिला कार्यक्रम में आने का किया आग्रह, रिपोर्ट सुनील गुप्ता

*बाबा नींवकरोरी धाम ट्रस्टियों ने डीएम गौतम बुद्ध नगर का किया स्वागत, आधारशिला कार्यक्रम में आने का किया आग्रह*

*नोएडा।*

 

भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक चेतनामंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को बाबा नींवकरोरी धाम बादलपुर, दादरी के ट्रस्टियों के साथ कलेक्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम से भेंट की।

 

इस दौरान ट्रस्टियों ने जिलाधिकारी को बाबा नींवकरोरी की प्रतिमा भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को धाम के निर्माण एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

 

आधारशिला कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध

भेंट के दौरान सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित और राष्ट्रीय महासचिव राजेश द्विवेदी ने जिलाधिकारी से पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बाबा नींवकरोरी धाम के निर्माण की आधारशिला रखने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बाबा नींवकरोरी धाम क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनेगा और इससे स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। धाम के निर्माण से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बाबा नींवकरोरी धाम बादलपुर के ट्रस्टीगण सहित सामाजिक चेतनामंच और ब्रह्म समाज एकता समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने धाम के निर्माण कार्य में प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा जताई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक चेतना के कार्यों को भी धाम के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष