13 पुलिस इंस्पेक्टर एवं 11 पुलिस सब इंस्पेक्टर किए गए इधर से उधर, रिपोर्ट पवन यादव

एसएसपी ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए चलाई तबादला एक्सप्रेस , 13 पुलिस इंस्पेक्टर एवं 11 पुलिस सब इंस्पेक्टर किए गए इधर से उधर

———————————-

( शहर कोतवाल बने धर्मेंद्र पवार तो कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष का प्रभार के.के. लोधी पर )

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन जी द्वारा चार्ज ग्रहण करने के पश्चात पहली बार बेहतर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले के कई प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों तथा पुलिस चौकी के इंचार्ज उपनिरीक्षकों में बड़े स्तर पर तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए फेर बदल किया गया है ! आज गुरुवार को पुलिस कार्यालय द्वारा जारी की गई गस्ती के अनुसार कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पवार को जहां कोतवाली नगर में शहर कोतवाल बनाकर भेजा गया है,तो वही थाना मारहरा में अब तक थानाध्यक्ष का पदभार संभाल रहे उपनिरीक्षक के.के. लोधी को कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है ! थाना साइबर क्राइम में अब तक तैनात रहे बेगराम सिंह कश्यप को प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है तो वही पुलिस इंस्पेक्टर राजेश चौहान को 112 का प्रभारी बनाया गया है ! कोतवाली नगर में अब तक शहर कोतवाल रहे प्रेमपाल सिंह को कोतवाली अवागढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजा गया है तो वही कोतवाली अवागढ़ में अब तक प्रभारी निरीक्षक रहे अखिलेश दीक्षित को जलेसर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का दायित्व दिया गया है ! जलेसर में अब तक प्रभारी निरीक्षक रहे पुलिस इंस्पेक्टर संजय पाल सिंह राघव को पुलिस लाइन भेजा गया है तो वही रूपेश कुमार वर्मा पुलिस इंस्पेक्टर को पुलिस लाइन से अलीगंज कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाते हुए अलीगंज में अब तक थानाध्यक्ष रहे राजकुमार सिंह को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है ! पुलिस लाइन से सुनील वर्मा उपनिरीक्षक को जैथरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं अब तक थानाध्यक्ष रहे रितेश ठाकुर को पुलिस लाइन भेजा गया है , महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती नंदनी सिंह को हटाकर कोतवाली नगर में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है तो वहीं थाना मिरहची की थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक श्रीमती नीतू वर्मा को यहां से हटकर महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है ! कोतवाली मलावन के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को स्थानांतरित कर थाना नयागांव का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है तो वहीं डीसीआरबी से पुलिस इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक मलावन की जिम्मेदारी दी गई है ! पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को थाना नयागांव से हटाकर थाना राजा के रामपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है , उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना मारहरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है तो वही थानाध्यक्ष जसरथपुर उपनिरीक्षक विजय सिंह को पुलिस लाइन के लिए स्थानांतरित किया गया है, पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध उपाध्याय प्रभारी 112 को स्थानांतरित करते हुए थानाध्यक्ष जसरथपुर की कमान दी गई है, तो वहीं अब तक थानाध्यक्ष सकीट रहे उपनिरीक्षक विदेश राठी को थानाध्यक्ष मिरहची की जिम्मेदारी दी गई है ! पुलिस इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना राजा का रामपुर को पुलिस लाइन भेजा गया है ! कोतवाली नगर की पुलिस चौकी पटियाली गेट के अब तक इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक मोहित शर्मा को कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी टी.पी. नगर का इंचार्ज बनाया गया है तो वहीं थाना मलावन में तैनात उप निरीक्षक पारस त्यागी को स्थानांतरित करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी पटियाली गेट के इंचार्ज की जिम्मेदारी प्रदान की गई है , इसी के साथ थाना पिलुआ में अब तक तैनात रही उपनिरीक्षक श्रीमती मधु दुबे को कोतवाली सकीट का थानाध्यक्ष नामित किया गया है ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलमारन जी द्वारा स्थानांतरित किए गए समस्त निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं !

Leave a Comment