WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बहू को नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी ससुर मुकेश कुमार तिवारी गिरफ्तार, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

लखनऊ में बहू को नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी ससुर मुकेश कुमार तिवारी (58) को मड़ियांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे आलमबाग स्थित कैरिज रिपेयर वर्कशॉप के पास से गिरफ्तार किया।

 

पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसकी शादी नवंबर 2023 में अभिषेक तिवारी से हुई थी। विवाह के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसे जबरन शराब और नशीला पदार्थ पिलाया गया तथा 20 अप्रैल 2024 की रात ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे तीन दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।

 

पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाईं। मामले में पति और अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आपराधिक धमकी के आरोपों में भी केस दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment