WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा को मिली बड़ी सौगात: दयालबाग-खंदौली को जोड़ने वाले 147 करोड़ के यमुना पुल का हुआ भूमि पूजन, 2 साल में होगा तैयार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा को मिली बड़ी सौगात: दयालबाग-खंदौली को जोड़ने वाले 147 करोड़ के यमुना पुल का हुआ भूमि पूजन, 2 साल में होगा तैयार*

 

 

आगरा। ताजनगरी के विकास को नई रफ्तार देने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना का सोमवार को शुभारंभ हो गया। दयालबाग के आनंदी भैरों से खंदौली के डेरा बंजारा (गिजोली) को जोड़ने वाले यमुना नदी पर बनने वाले नव दीर्घसेतु का भूमि पूजन एवं शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति तथा विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संयुक्त रूप से किया। करीब 147 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पक्का पुल क्षेत्र के विकास के साथ-साथ हजारों लोगों के आवागमन को आसान बनाएगा। परियोजना के अनुसार पुल का निर्माण कार्य दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल के निर्माण के बाद दयालबाग और खंदौली क्षेत्र के बीच संपर्क पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। खासतौर पर आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अभी जिन लोगों को लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ता है, उन्हें सीधे मार्ग का लाभ मिलेगा। इस पुल के शुरू होने के बाद खंदौली से दयालबाग की दूरी घटकर मात्र 13 किलोमीटर रह जाएगी। साथ ही शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल भगवान टॉकीज, रामबाग और टेढ़ी बगिया क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इससे समय, ईंधन और परिवहन लागत में भी कमी आएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस पुल की मांग की जा रही थी। अब भूमि पूजन होने के बाद परियोजना के जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। पुल के निर्माण से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगी। यह परियोजना आगरा और खंदौली क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Comment