WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

व्यापारिक समस्याओं के लिए हम प्रतिबद्ध, व्यापारी हित में संघर्ष रहेगा हमेशा जारी: विजय सामा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा के शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह में उमड़े जूता व्यापारी*

 

*व्यापारिक समस्याओं के लिए हम प्रतिबद्ध, व्यापारी हित में संघर्ष रहेगा हमेशा जारी: विजय सामा*

 

आगरा। वर्ष 1956 से सेवा, एकता, समर्पण और विश्वास जैसे मानवीय मूल्यों के साथ सशक्त नेतृत्व और समृद्ध उद्योग को अनवरत समर्पित द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन द्वारा हींग की मंडी स्थित फेडरेशन के नवनिर्मित भव्य सभागार में मंगलवार को फेडरेशन के दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा को को निर्वाचन अधिकारी चाँद दीवान और प्रदीप मेहरा द्वारा अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करवाई गई। इस दौरान दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा के स्वागत के लिए जूता व्यापारी उमड़ पड़े। व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं, साफों, पटकों, बुके से हार्दिक स्वागत किया। विकास की पहचान विजय सामा, व्यापारियों की शान विजय सामा जैसे नारे लगाए गए। इससे पूर्व अध्यक्ष विजय सामा ने फेडरेशन के संस्थापक व्यापारी नेता स्वर्गीय श्री राजकुमार सामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।व्यापारियों ने विजय सामा को व्यापारियों का सच्चा हितेषी बताते हुए उनके कार्यकाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अजय महाजन ने बताया कि जीएसटी विभाग छोटी-छोटी बातों पर माल रोक लेता था। व्यापारियों का उत्पीड़न करता था किंतु विजय सामा जी के अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रयासों से यह समस्या दूर हो गई। नगर निगम का मैन्युफैक्चरिंग टैक्स भी खत्म करवाया। फेडरेशन के सभागार का भी नव निर्माण करवाया। इस दौरान संगठन की शक्ति और व्यापारियों की एकता भी बड़ी और यही वजह रही कि विजय सामा जी को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। भाव भरे स्वागत से अभिभूत अध्यक्ष विजय सामा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि हम व्यापारिक समस्याओं के लिए प्रतिबद्ध हैं। फेडरेशन के संस्थापक स्वर्गीय श्री राजकुमार सामा जी आज भी हम सबके दिलों में जिंदा हैं। उनसे प्रेरणा लेकर व्यापारी हित में हमेशा संघर्ष जारी रहेगा। समारोह में शोभाराम पुरुषनानी, नरेंद्र पुरुषनानी (जेठा भाई), रंजीत सामा, एफमेक के उपाध्यक्ष रूबी सहगल, टेकचंद, प्रमोद महाजन, अनिल अरोड़ा, दलप्रीत सिंह, संजय अरोड़ा, सोल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, फोम एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनाथ डंग, श्याम भोजवानी,संजय मगन, धर्मपाल कश्यप, गुन्नी भाई, राजू भाई, घनश्याम रोड़ा, चतरूमल जी, हितेश, अजय महाजन, हरीश वनजानी और घनश्याम लालवानी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष